मेरी छुट्टी के कुछ लमहे

Location:
Honolulu, Hawaii
Latitude/Longitude:
21.306944400000, -157.858333300000
Journal Entry:

लोग कह्ते है कि हवाई द्वीप अमरिका से बिलकुल अलग है। ह्वाई की प्रकृति, इतिहास और दर्शनीय स्थल अनोखा है। डलास से हवाई की यात्रा कम से कम आठ घंटे लम्बी है क्योंकि ह्वाई प्रशांत महासागर के बीच में स्थित है। मेरा परिवार कई दिनों से हवाई जाने के लिए उत्सुक था इसलिए हम छुट्टी मनाने हवाई गए।

पहले हम होनोलूलू गए। होनोलूलू ह्वाई का सबसे बड़ा नगर है और हवाई का राजधानी भी है। हवाई में आठ मुख्य टापू शामिल है। होनोलूलू ह्वाई के बीचोंबीच स्थित है। हम यहाँ तीन दिन बीता चुके थे। मुझे पहाड़ों पर बहुत मज़ा आया। दूसरे दिन हम ‘डायमंड हेड क्रतेर’ में घूमे। लगभग तीस मिनट चलने के बाद हम उसकी सबसे ऊँचे स्थान पर पहुँच चुके थे। यहाँ से हमें पूरे शहर का नज़ारा दिखा और सच मॆं यह अलौकिक था। बरी बरी इमारतों के पीछे हरे-भरे पर्वतों की श्रृंखला थी। बाकी दिनों को हमने प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर समुद्र-तट देखे और हमे हवाई की इतिहास के बारे में जानकारी मिली। फिर हम दूसरे द्वीप गए।

Pages